Site icon Grand Gumber News

अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे माइनिंग अधिकारी, ट्रैक्टर घर में घुसा, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई लंबे समय से चल रहा था अवैध उत्खनन

अवैध खनन की सूचना पर मंगलवार को माइनिंग विभाग की टीम ने ग्राम कुरुसकेरा में दबिश दी। जैसे ही माइनिंग अधिकारी मौके पर पहुंचे, खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर भागते हुए गांव के ही मोतीलाल यादव के घर जा घुसा।

इस हादसे में घर के सदस्य बाल-बाल बचे, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं, जिसकी शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। वहीं, अधिकारी ने भी सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।

Exit mobile version