Site icon Grand Gumber News

अवैध खनिज रेत उत्खनन के 4 मामले दर्ज खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है।

अवैध खनिज रेत उत्खनन के 4 मामले दर्ज खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है।

विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 28 दिसम्बर 2023 एवं 29 दिसम्बर 2023 को खनिजो के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की गई।

कोनी, लमेर क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 04 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई। ग्राम कोनी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के 02 प्रकरण दर्ज कर 02 ट्रेक्टर तथा लमेर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के 02 प्रकरण दर्ज कर 02 ट्रेक्टर जप्त कर कुल 04 वाहनों को थाना कोनी में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन / परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

Exit mobile version