Site icon Grand Gumber News

अवैध गांजा मामले में END TO END कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार महासमुंद से पकड़ा गया आरोपी, NDPS एक्ट में न्यायिक रिमांड

अवैध गांजा तस्करी के मामले में END TO END कार्रवाई करते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक और आरोपी विमल कुमार निवासी बानोभाठा, थाना बलौदा, जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना शिवरीनारायण के NDPS एक्ट प्रकरण में आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल जप्त किया गया है, जबकि पूछताछ में गांजा मंगाने और लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।इस मामले में पूर्व में दो आरोपी और एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को गिरफ्तार कर 15.700 किलोग्राम गांजा, ईको कार और मोबाइल सहित करीब 13.05 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश में की गई इस कार्रवाई से गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Exit mobile version