Site icon Grand Gumber News

अवैध धान पर कार्रवाई, दो जगह से डेढ़ लाख का धान जब्त धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान जारी है। इस कार्रवाई के तहत पचपेड़ी और बेलतरा क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का 47 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।

संबंधित व्यक्तियों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।इधर जिला कोषालय अधिकारी बसंत गुलेरी ने सैदा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से फीडबैक लिया। उन्होंने स्टेकिंग, बारदाना, भुगतान, मशीन और इंटरनेट व्यवस्था की समीक्षा कर निर्देश दिए कि खरीदी व्यवस्था शासन के निर्देशों के अनुसार सुव्यवस्थित और पारदर्शी रखी जाए।

Exit mobile version