Site icon Grand Gumber News

अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में था

अवैध हथियारों की बिक्री की कोशिश कर रहे एक युवक को गौरेला पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड के पास से धर दबोचा। आरोपी युवक देशी पिस्टल के साथ ग्राहक की तलाश कर रहा था।थाना प्रभारी गौरेला एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की। मौके पर बताए गए हुलिए से मिलते युवक को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक नग देशी पिस्टल बरामद हुई।आरोपी की पहचान हरजितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना गौरेला में 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version