थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 67/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट
’’ सिरगिट्टी पुलिस को ‘‘निजात अभियान‘‘ अभियान के तहत् मिली सफलता।
’’ जनसूचना पर की गयी त्वरित कार्यवाही।
’’ अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी पकडा गया।
’’ पोर्टरखोली सिरगिट्टी के पास से की गई गांजा की बरामदगी।
’’ आरोपीं अवैध मादक पदार्थ गांजा ब्रिकी कर रहा था।
’’ प्रतिबंधित अवैध मादक पदार्थ गांजा 02 कि.ग्रा कीमती 16000 रूपये की जप्ति।
’’ प्रतिबंधित गांजा ब्रिकी रकम 6690 रूपये किया गया जप्त।
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – सूरज वर्मा पिता स्व. संतोष वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी विष्णु नगर तिफरा थाना
सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘निजात अभियान‘‘ अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया (सिटी कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 19.01.2024 को जरिये मुखबीर के मोबाईल फोन से सूचना मिला कि पोर्टरखोली सिरगिट्टी के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा ब्रिकी कर रहा है सूचना पर सादी वर्दी टीम द्वारा पोर्टरखोली सिरगिट्टी के पास घेराबंदी कर एक संदेही को पकडा जो अपने पास सफेद कलर के बोरी के थैला मे मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था। संदेही का नाम पूछने पर अपना नाम सूरज वर्मा पिता स्व. संतोष वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी विष्णु नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी का रहना बताया। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 02 कि.ग्रा कीमती 16000 रूपये एवं ब्रिकी रकम 6690 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध सदर की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन देवांगन, सउनि शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, केशव मार्को एवं विरेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।





