Site icon Grand Gumber News

अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही ,5 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो पहिया वाहन जप्त…

सक्ती-थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा जुआ, गांजा, शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने के बाद भी कुछ लोग पुलिस कि नज़रो से खुद को बचाते हुए गांजा बिक्री एवं परिवहन मे अभी भी संलिप्त हैं।जिसके बाद थाना बाराद्वार ने लूकेश साव, डेविड सिदार, दीपक चंद्रा निवासी तुषार थाना जयजयपुर जिला सक्ती के अवैध रुप से गांजा परिवहन करने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सकरेली ओवरओवर ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान उक्त आरोपीगणों से कुल 5 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 45000 रूपये एवं मोटर साइकल को जप्त कर धारा 20 बी,29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

Exit mobile version