Site icon Grand Gumber News

अवैध रेत खनन पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार खनिज विभाग की भूमिका पर उठे सवाल, ऑपरेशन प्रहार में 6 ट्रैक्टर जब्त

कोनी थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बीती रात ऑपरेशन प्रहार के तहत 6 ट्रैक्टर जब्त किए। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश में यह कार्रवाई की गई।नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने कछार, लोंफंदी एवं सेंदरी रेत घाटों पर रातभर गश्त कर निरीक्षण किया।इस दौरान मौके पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर पकड़े गए,जिनमें 01 सोलिस, 01 पॉवरट्रैक व 04 सोनालिका ट्रैक्टर शामिल हैं।

सभी वाहनों को जब्त कर थाना कोनी में खड़ा किया गया है और आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।यह सवाल अब प्रमुखता से उठ रहा है कि जिस काम को खनिज विभाग को करना चाहिए, उसे पुलिस क्यों कर रही है? क्या खनिज विभाग को यह अवैध उत्खनन नजर नहीं आता, या फिर यह मान लिया जाए कि सारा खेल उसकी सांठगांठ से ही चल रहा है? जब पुलिस को अवैध गतिविधियां रात के अंधेरे में भी दिख सकती हैं, तो खनिज विभाग की आंखें आखिर क्यों बंद हैं।एसएसपी ने सीएसपी और पूरी पुलिस टीम की तत्परता की प्रशंसा करते हुए स्पष्ट किया है कि रेत माफियाओं के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version