Site icon Grand Gumber News

अवैध वसूली में पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, वाहन चालक से अवैध रूप से की जा रही थी उगाही

चांपा मे हार्वेस्टर चालक से फोन पे के जरिए अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सख्त कदम उठाया है।केरा चौक में वाहन चेकिंग के दौरान 17 सौ रुपए की वसूली किए जाने की जानकारी सामने आने पर विभाग ने तुरंत प्राथमिक जांच शुरू की। जांच के शुरुआती निष्कर्ष सामने आते ही एसपी ने बिना देरी किए कार्रवाई करते हुए आरक्षक राजू लठेवाल को थाना जांजगीर से हटाकर रक्षित केंद्र भेज दिया है।वही पुलिस प्रशासन का कहना हैं कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस कार्रवाई के बाद जिले में पुलिसिंग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर एक बार फिर बड़ा संदेश गया है कि अवैध वसूली जैसे मामलों में तुरंत और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version