Site icon Grand Gumber News

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार तीन अलग-अलग स्थानों से देशी व महुआ शराब जब्त, कार्रवाई जारी

बिलासपुर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना तोरवा व चौकी बेलगहना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब जब्त की है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।तोरवा पुलिस ने नयापारा क्षेत्र से आरोपी कुमार उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 5.220 लीटर देशी शराब बरामद हुई।

वहीं, हेमूनगर ओवर ब्रिज के पास से आरोपी कैलाश उर्फ राजा यादव को 5.580 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों ही मामलों में मुखबिर की सूचना पर टीम ने त्वरित घेराबंदी कर कार्रवाई की। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इधर, चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपिया चन्द्रिका बाई मरावी के पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 1500 रुपये आंकी गई है।

Exit mobile version