Site icon Grand Gumber News

अवैध शराब कारोबार पर हिरीं पुलिस की बड़ी कार्रवाई,170 पाव देशी शराब जब्त, दो आरोपी जेल भेजे गए,सरसेनी गांव में छापा मारकर 30.6 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने आबकारी एक्ट में दर्ज किया मामला

हिर्री पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरसेनी में दबिश देकर पुलिस ने दो घरों से 170 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 13,600 रुपये बताई जा रही है।कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें कुमारी नायक और राम कुमार नायक को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों आरोपियों पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Exit mobile version