Site icon Grand Gumber News

अवैध शराब पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन आरोपी गिरफ्तार ,130 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जप्त…

बिलासपुर :- कोटा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 130 लीटर महुआ शराब और एक स्कूटी जब्त की गई।पहली कार्रवाई में खरगहना पथर्रा मोड़ से राहुल लोनिया और दीपक लोनिया को पकड़ा गया। इनके पास से 50 लीटर महुआ शराब और 50 हजार की कीमत वाली काली स्कूटी बरामद हुई।वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम खरगहनी से नरोत्तम साहू के कब्जे से 80 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। कुल बरामदगी का मूल्य करीब 26 हजार रुपये आंका गया है।सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी।

Exit mobile version