Site icon Grand Gumber News

अवैध संबंध और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने दी जान आत्महत्या के मामले में आरोपी पति ओब्रे हेल गिरफ्तार

तोरवा थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति ओब्रे हेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था और वह अपनी पत्नी विनीता साहनी के साथ लगातार मारपीट करता था, जिससे तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना 6 अप्रैल 2024 की है, जब विनीता ने अपने घर में आत्महत्या की थी।मर्ग जांच में मृतका के पिता राजकुमार साहनी और भाई विपिन साहनी के बयान के आधार पर आरोपी के व्यवहार की पुष्टि हुई। मृतका के मोबाइल से भी मारपीट के प्रमाण मिले। इसके बाद आरोपी ओब्रे हेल के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया।एसपी राजनेश सिंह के निर्देश पर, एएसपी राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा और तोरवा थाना प्रभारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Exit mobile version