Site icon Grand Gumber News

अवैध संबंध के शक में ससुर-दामाद बने कातिल, मेला बना मातम का मैदान,धमतरी के माकरदोना में युवक की धारदार हथियार से हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

धमतरी जिले के माकरदोना गांव का मेला एक परिवार के लिए मातम बन गया। 24 वर्षीय भानूप्रताप मंडावी का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। केरेगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया है।पुलिस ने मात्र 24 घंटे में मामला सुलझा लिया।जांच में सामने आया कि भानूप्रताप की हत्या उसके परिचित मुकेश विश्वकर्मा और उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा ने की। मुकेश को अपनी पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध का शक था। मेला घूमते दोनों को साथ देखकर उसने ससुर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या की। पुलिस ने हथियार और कपड़े बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Exit mobile version