
कांकेर ज़िले में अवैध सागौन की तस्करी के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती लगातार जारी है। हाल ही में कांकेर उड़नदस्ता टीम ने केशकाल क्षेत्र में दबिश देकर एक ग्रामीण के घर से 76 नग चिरान सागौन की लकड़ी जब्त की है। यह कार्यवाही बीते दो दिनों में की गई तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें अकेले इस बार लगभग 1 लाख रुपये मूल्य की चिरान जब्त की गई है।धनोरा थाना क्षेत्र की टीम ने भी चूरेगांव में छापेमारी करते हुए सागौन की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में आरोपी राम पोटाई को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों के अनुसार, बीते दो दिनों में कुल मिलाकर 3 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध सागौन जब्त की जा चुकी है।वन विभाग की उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इस तरह की सक्रियता से यह संकेत मिलता है कि वन संपदा की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और तस्करी पर रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है।




