
सक्ति पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक बस स्टैण्ड क्षेत्र में हाथों में लोहे का तलवार व चाकू लेकर घूम रहे हैं और राहगीरों को डराकर धमका रहे हैं। सूचना पर थाना सक्ती की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नरेंद्र यादव उर्फ दाऊ वाजिद खान उर्फ राजू , तथा अनिल यादव उर्फ पिंटू ने बताया कि वह सक्ती थाना क्षेत्र के निवासी हैं।तीनों के पास से एक लोहे की तलवार और दो चाकू बरामद हुए। वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। सभी हथियार पुलिस ने ज़ब्त कर लिए और आरोपीगण के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।विवेचना के दौरान आरोपियों के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच में सामने आया कि उन्होंने अवैध हथियारों के साथ वीडियो/रील साझा कर आम जनता में भय फैलाने का प्रयास किया है। पुलिस ने इस डिजिटल साक्ष्य को भी केस में शामिल किया है।




