Site icon Grand Gumber News

अशोक नगर क्षेत्र में सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

थाना सरकंडा पुलिस ने अशोक नगर और आसपास के क्षेत्रों में शांति भंग की आशंका को देखते हुए तीन बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से की गई।पुलिस ने जिन व्यक्तियों पर कार्रवाई की है उनमें तौफिक खान निवासी अशोकनगर मुरुम खदान, मिराज खान निवासी एकता कॉलोनी महामाया आईटीआई के पास, और मुख्तार खान निवासी अशोकनगर मुरुम खदान शामिल हैं।थाना सरकंडा पुलिस ने बताया कि बदमाश प्रवृत्ति और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति, कानून और सुरक्षा का वातावरण कायम रहे।

Exit mobile version