Site icon Grand Gumber News

अश्लील गाली-गलौच कर झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी से 2000 रुपये बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अजाक थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुरली मनोहर नायर निवासी सेठीनगर शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया। आरोपी नशे में धुत होकर गाड़ी पर बीयर पीते हुए प्रार्थी से जातिसूचक गाली-गलौच और धमकी देने के साथ 2000 रुपये छीन लिया।मामले में SC/ST एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SP विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, ASP उमेश कुमार कश्यप और DSP अजाक जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Exit mobile version