
तोरवा थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1,50,400 रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन नोएडा उत्तर प्रदेश में ट्रेस की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम ने नोएडा पहुंचकर मुख्य आरोपी गुरजीत कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।




