Site icon Grand Gumber News

अहमदाबाद विमान हादसे में 265 की मौत, एकमात्र यात्री चमत्कारिक रूप से बचामेडिकल हॉस्टल से टकराकर हुआ क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कई डॉक्टरों की जान गई

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ भीषण विमान हादसा अब तक का सबसे दर्दनाक हवाई त्रासदी बन गया है। कुल 265 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि विमान में सवार 230 यात्रियों के अलावा 12 क्रू मेंबर्स में से सिर्फ एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बच पाया। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान तकनीकी खराबी के चलते शहर के एक मेडिकल हॉस्टल से टकराकर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में हॉस्टल में मौजूद 24 डॉक्टर, नर्स और स्टाफ भी मारे गए, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं।इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन भी हो गया, जिनका इस विमान में सफर तय करना पहले से निर्धारित था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत देशभर के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री साय ने इसे राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि यह समय पूरे देश के लिए शोक का है।सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस हादसे में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिनमें ब्रिटेन के नागरिक प्रमुख हैं। ऐसे में ब्रिटिश सरकार ने भी मामले की स्वतंत्र जांच शुरू करने की घोषणा की है, ताकि दुर्घटना के कारणों का सही से पता लगाया जा सके।

Exit mobile version