
बिलासपुर:- तालापारा स्थित आंगनबाड़ी परिसर में लापरवाही से रखे गए डीजे के उपकरण गिरने से तीन साल की मासूम मुस्कान की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मुख्य न्यायाधीश रेशेश सिन्हा ने इस मामले को स्वत: संज्ञान में लेकर पीआईएल के रूप में सुनवाई शुरू की। कोर्ट की डिवीजन बेंच ने कलेक्टर और राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।घटना के दौरान मुस्कान गंभीर रूप से घायल हुई थी और इलाज के दौरान सात दिन बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डीजे संचालक रोहित देवांगन पर मामला दर्ज हुआ।कोर्ट ने कलेक्टर से पूछा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है और पीड़ित परिवार को सहायता देने के संबंध में क्या व्यवस्था की गई। अगली सुनवाई की तारीख 26 अगस्त तय की गई है।




