Site icon Grand Gumber News

आंगनबाडी सहायिका अपने पति और दो बच्चो को छोड़ कर गाँव के युवक के साथ हुई फरार…कलेक्टर और एसपी से हुई शिकायत…ज्योति मौर्य की कहानी हुई उजागर

जांजगीर चाम्पा /
उत्तर प्रदेश में ज्योति मौर्य का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है की छत्तीसगढ़ में भी एक इसी तरह का मामला सामने आ गया है…ठीक उससे मिलता जुलता मामला जांजगीर जिले का है….जिसमे एक पत्नी ने अपने पति को धोखा देकर पडोसी युवक के साथ भाग गयी..असल में पुरा मामला जांजगीर चाम्पा जिला का है…. नवागढ़ थाना क्षेत्र मे रहने वाली आंगनबाडी सहायिका अपने पति और दो बच्चो को छोड़ कर गाँव के एक युवक के साथ चली गई है,, युवक ने अपनी पत्नी के भाग जाने के मामले मे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है और अपनी पत्नी के साथ युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,, मामले मे पुलिस अधीक्षक ने नवागढ़ थाना प्रभारी को जाँच के निर्देश है,,
दरसल नवागढ़ थाना क्षेत्र ने केरा गाँव का रहने वाला अरुण कुमार बंजारे अपनी पत्नी की बेवफाई और पड़ोसी युवक के साथ भागने के मामले ने शिकायत करने कलेक्टर और एस पी कार्यालय पंहुचा और उसने बताया की उसकी शादी गाँव के ही 2010 मे अनीता के साथ हुई और उनका एक बेटा और बेटी भी है, अरुण रोजी मजदूरी करके अपनी पत्नी को नौकरी के लिए प्रेरित किए और 2016 मे आंगनबाडी सहायिका के पद मे चयन हुआ, जिसके बाद पति पत्नी मिल कर बच्चो की परवरिश कर रहे थे,, अचानक 21जुलाई 2023 को उसकी पत्नी ड्यूटी जाने के नाम पर निकली और फिर वापस नहीं आयी, पड़ोस मे रहने वाले युवक के साथ रहने लगी, उसके वापस लाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उसने बच्चो को भी छोड़ कर वापस आने से इंकार कर दिया है, अरुण कुमार के मुताबिक जिस लड़के के साथ उसकी पत्नी गई है वो नाबालिग है और उसी के साथ रहने लगी है,, अरुण ने कलेक्टर और एस पी को ज्ञापन सौप कर अपनी अतनी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, इस मामले मे पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि मामले की लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, इस मामले की जाँच के लिए नवागढ़ पुलिस जुटी है, जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी,,बता दे ज्योति मौर्य मामले की तरह जांजगीर चाम्पा जिला के केरा गाँव का मामला सामने आया है, विषम परिस्थिति मे रह कर अपने बच्चों और पत्नी की परवरिश करने वाला अरुण सतनामी अब अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान है और आंगनबाडी सहायिका की नौकरी मिलने के बाद पत्नी के भागने से मानसिक परेशान हो गया है और अब उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है,,

Exit mobile version