Site icon Grand Gumber News

आंधी तूफान के तांडव से हलकान हुए बिजली की उपभोक्ता रविवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बिजली रही बंद उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश

शनिवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज हवाओं ने जबरदस्त तांडव मचाया ।जिसकी वजह से कई पेड़ धराशाई हुए तो शनिवार का दिन बिलासपुर में ब्लैकआउट दे साबित हुआ। देर रात तक आधे शहर की बिजली लगभग प्रभावित रही जिसकी वजह से लोग परेशान होते नजर आए इसका नजारा बिजली फ्यूज कॉल सेंटर में भी देखने को मिला जहां देर रात तक लोग बिजली से संबंधित जानकारी लेने पहुंचते रहे लेकिन यहां लोगों को केवल आश्वासन मिलता रहा कि बिजली जल्द आ जाएगी इस पर लोगों का आक्रोश फुट पड़ा और नेहरू नगर जोन में बिजली ऑफिस के बाहर तोड़फोड़ की घटना भी सामने आ रही है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो पा रही है लेकिन बिजली ऑफिस के बाहर टूटे हुए बिजली की सामग्रियां यह दर्शा रही है कि लोगों का आक्रोश यहां फूटा है।

दोपहर आंधी तूफान के बाद जिस तरह से शनिवार को पूरे शहर में ब्लैकआउट की स्थिति रही वह रविवार सुबह तक जारी रही कई जगह सुबह तक बिजली नहीं आने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा इस संबंध में बिजली विभाग के कोई भी आला अधिकारी जानकारीदेने सामने नहीं आया तो वहीं रविवार का दिन होने से कार्यालय में भी किसी भी अधिकारी की कोई उपस्थित नहीं होने से यह स्पष्ट नजर आता है कि बिलासपुर शहर में बिजली विभाग के कर्मचारी मनमाने तरीके से कम कर रहे हैं और इन्हें देखने वाला और कहने वाला कोई नहीं है इस दिशा में शासन को ध्यान देना होगा और बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगाम लगानी होगी ताकि इस तरह से उपभोक्ताओं को समस्या का सामना न करना पड़े

Exit mobile version