
बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने 19 सितंबर 2025 को कोटा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेख, मालखाना, लंबित प्रकरणों की विवेचना और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन कर सराहना की। निरीक्षण उपरांत उन्होंने थाना प्रभारी व स्टाफ को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और पीड़ितों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान हो। साथ ही जनता से विनम्र व्यवहार, अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क सुदृढ़ करने और सेवा भाव से कार्य करने पर बल दिया। इस मौके पर एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी अर्चना झा, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय सहित थाना स्टाफ मौजूद रहे।




