Site icon Grand Gumber News

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने जीपीएम पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया अपराध नियंत्रण, अनुशासन और डिजिटल पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिला गौरेला-पेंड्रा- मरवाही पुलिस की सभी इकाइयों का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना गौरेला, रक्षित केंद्र और एसपी कार्यालय का भ्रमण कर पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान आईजीपी ने सस्पेक्ट रजिस्टर, हिस्ट्री शीट और निगरानी रजिस्टरों की जांच कर अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन कानूनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग पर विशेष बल दिया।

रक्षित केंद्र पेंड्रा में बलवा ड्रिल और परेड की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन, फिटनेस और जनता से संवेदनशील व्यवहार अपनाने की सीख दी। निरीक्षण में एसपी एस.आर. भगत और जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version