Site icon Grand Gumber News

आईजी डॉ संजीव शुक्ला पहुंचे जीपीएम, कार्यों का औचक निरीक्षण राजपत्रित अधिकारियों समेत थाना चौकी प्रभारी की बैठक

बिलासपुर रेंज आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को जीपीएम जिले का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने जिला जीपीएम पुलिस के कार्यों की समीक्षा की। जहां उन्होंने जिले में अपराध, यातायात, पुलिस कल्याण, अनुशासन समेत कुल 32 बिंदुओं पर समीक्षा की तथा दिशा निर्देश दिए।जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना चौकी प्रभारियों से बैठक में उन्होंने मुख्यतः नियमित परेड के जरिए अनुशासन बनाने, नवीन कानूनों के कैप्सूल कोर्सेज के प्रशिक्षण, नवीन कानूनों के सख्त क्रियान्वयन पर बल दिया जिसमें मुख्यतः अपराधों को अनावश्यक लंबित रखने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपराध दर्ज होने के 60 एवं 90 दिवस में निराकरण पर फोकस करने के साथ जनता से जुड़ी शिकायतें और सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों तथा पुलिस विरुद्ध शिकायतों के संबंध में समीक्षा करते हुए उनके उचित वैधानिक निराकरण के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version