Site icon Grand Gumber News

आईजी ने किया सीएसपी सिविल लाइन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल सहित अधिकारी रहे मौजूद

बिलासपुर जिले में तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में आईजी बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने सोमवार की देर दोपहर सीएसपी सिविल लाइन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा करते हुए विवेचना, अपराध रोकथाम और कल्याणकारी कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

इस मौके पर एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस समीक्षा को विशेष महत्व दिया गया।इससे पहले पहले चरण में पुलिस लाइन,,एसएसपी कार्यालय एवं कोटा सीएसपी कार्यालय और थाने का निरीक्षण किया जा चुका है। जहां गार्ड ऑफ ऑनर और कार्यपद्धति की जांच की गई थी।

Exit mobile version