
रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर में समीक्षा बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में रजनेश सिंह सहित सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे, जहां लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर दिया गया।बैठक में स्कूल-कॉलेज के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने, महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सख्ती, गुंडा तत्वों पर कठोर कार्रवाई और नए बीट सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। साथ ही ट्रैफिक सुधार, फिंगरप्रिंट डाटाबेस बढ़ाने और फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।




