Site icon Grand Gumber News

आईजी संजीव शुक्ला की सख्त समीक्षा बैठक 31 दिसंबर तक लंबित अपराध और जांच निपटाने के निर्देश

बिलासपुर में पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायतों और विभागीय जांच को 31 दिसंबर से पहले निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-साक्ष्य, ई-समंस, नेटग्रिड, क्राइमेक और एनसीसीआरपी जैसे पोर्टल पर कार्यों की समीक्षा करते हुए अवैध शराब, जुआ-सट्टा, पशु तस्करी और सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने बीट पुलिसिंग मजबूत करने, चरित्र सत्यापन और पासपोर्ट लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, मादक पदार्थों के नष्टीकरण और संपत्ति अपराधों में त्वरित जांच के साथ शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने कहा। बैठक में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version