Site icon Grand Gumber News

आईजी संजीव शुक्ला ने किया एसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, नए भवन के निर्देश

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण को पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव कुमार शुक्ला को पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहर सहित अधिकारी उपस्थित रहे.वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओ का बारी-बारी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शाखा प्रमुख और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी जाना।एसपी ऑफिस में मुख्य लिपिक,शिकायत शाखा,विधि शाखा,डीसीबी ब्रांच, डीसीआरबी, अपराध शाखा, स्थापना शाखा, फंड शाखा और जन सूचना शाखा में जाकर आईजी ने कामकाज की जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के भवन, छत और दीवार की जर्ज़र स्थिति को देखकर आईजी ने तत्काल नया भवन के कामकाज को जल्द शुरू करने निर्देश दिए।

एसपी कार्यालय के छत का छड़ भी बाहर झाँकने लगा है. वही सभी कक्षो की दीवारों मे सीलन है.जिससे रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज के ख़राब होने की बात कहते हुए, आइजी ने जरुरी उपाय करने को कहा,ताकि दस्तावेज सुरक्षित रहे।निरीक्षण के दौरान आईजी अपने मातहतो के कामकाज से पुरी तरह संतुष्ट नजर आए.लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस मे हमेशा सुधार की गुंजाइश बनी रहती है।इस दौरान आईजी ने एसपी कक्ष मे बैठकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड का अवलोकन किया.और आवश्यक निर्देश भी दिये।

Exit mobile version