Site icon Grand Gumber News

आईजी संजीव शुक्ला ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, परेड व वाहनों की ली जानकारी

आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया,पुलिस महानिरीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह साथ थे,यहाँ परेड किट के साथ आईजी ने अधिकारी कर्मचारी के पास पहुचकर उन्हें बारीकी से देखा और आवश्यक जानकारी ली,निरीक्षण के दौरान पुलिस डॉग ने भी आईजी को सैल्यूट किया।निरीक्षण के बाद आईजी ने परेड की सालमी ली,आरआई भूपेंद्र गुप्ता और उप निरीक्षक विष्णु यादव ने परेड का नेतृत्व किया,थानेदार से लेकर जवान ने परेड में भाग लिया। आईजी ने इस दौरान व्हीकल-टूल्स परेड का निरीक्षण किया,उन्होंने एक एक वाहन की बारीकी से जानकारी ली,आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के दाैरान उन्हें जिला पुलिस की तैयारियां अच्छी लगी।

उन्होंने कहा कि शासन के मंशाअनुरूप बिलासपुर में अच्छी पुलिसिंग हाे रही है।सामुदायिक पुलिसिंग पर जाेर दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस विभाग में हमेशा सुधार की गुंजाइश बनी रहती है।वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस लाइन में बने चेतना बाल उद्यान का लोकार्पण किया.आईजी ने दरबार लगाकर अपने मातहथों की समस्याएं भी सुनी. वही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों को आईजी ने प्रोत्साहित करते हुए उन्हें इनाम भी दिया।

Exit mobile version