Site icon Grand Gumber News

आईटीआई में न्यू ईयर पार्टी पर विवाद, क्लास बंद कर शिक्षकों का जश्न एनएसयूआई-छात्रों ने की कार्रवाई की मांग

आईटीआई कोनी परिसर में नए साल के जश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एनएसयूआई और आईटीआई छात्रों ने प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि 2 जनवरी को कक्षाएं अचानक बंद कर दी गईं, जबकि उसी दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने कैंपस में न्यू ईयर पार्टी आयोजित की।

छात्रों के मुताबिक तेज आवाज में गानों और डांस से पढ़ाई प्रभावित हुई और अधूरा सिलेबस होने के बावजूद पढ़ाई को नजरअंदाज किया गया।छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर अंक और हाजिरी का दबाव बनाया जाता है, जिससे वे खुलकर बोल नहीं पाते।

एनएसयूआई ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी शिक्षकों-कर्मचारियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसे गैर-शैक्षणिक आयोजनों पर रोक की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version