24.9 C
Bilāspur
Thursday, April 9, 2026
spot_img

आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी जेल तो दूसरा सिम्स में भर्ती कार्रवाई के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में पुलिस पहरे में सटोरिया

बिलासपुर में क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद नया मोड़ सामने आया है। जूना बिलासपुर इलाके में ऑनलाइन आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुए पकड़े गए दो आरोपियों में से एक को जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।दरअसल, 5 अप्रैल की रात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर भाजपा नेता और महापौर के रिश्तेदार दीपक भक्तानी और विशाल विधानी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से 1 लाख 10 हजार रुपये नकद, एक स्कूटी और मोबाइल फोन जब्त किए थे।6 अप्रैल को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया। इसी दौरान विशाल विधानी ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे भर्ती रखने का निर्णय लिया।फिलहाल आरोपी विशाल विधानी अस्पताल में पुलिस निगरानी में है, जबकि दीपक भक्तानी को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में सट्टा नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल हर व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles