Site icon Grand Gumber News

आओ संवारे कल अपना खेल महोत्सव का ग्राम महमंद में भव्य समापन बिलासपुर पुलिस की पहल से बदला बच्चों और ग्रामीणों का नजरिया

जिला पुलिस बिलासपुर द्वारा चेतना अभियान के तहत ग्राम महमंद में आयोजित एक माह के “आओ संवारे कल अपना” समर कैंप का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और अध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह की उपस्थिति में यह आयोजन प्रेरणादायक और उत्साहजनक रहा।

कार्यक्रम में 500 से अधिक ग्रामीणों व बच्चों ने भाग लिया।इस समर कैंप का उद्देश्य मोबाइल व नशे की लत से दूर कर बच्चों को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना था। फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन जैसे विभिन्न खेलों में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और 118 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक ने समापन समारोह को यादगार बना दिया।इस आयोजन की संकल्पना एसपी श्री रजनेश सिंह की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिनका मानना है कि सही मंच और मार्गदर्शन से बच्चे समाज का गौरव बन सकते हैं। जीवधारणी फाउंडेशन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी आयोजन में विशेष सहयोग रहा। यह समर कैंप न केवल मनोरंजन बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभरा।

Exit mobile version