Site icon Grand Gumber News

आकाशी बिजली गिरने से एक बालक की मौके पर ही मौत दूसरे की हालत गंभीर

रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम भरवीडीह मे शनिवार की शाम आकाशी बिजली की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय योगेश यादव पिता कालीचरण यादव की मौके पर ही मौत हो गई, कालीचरण यादव का दो पुत्र और एक पुत्री कुल तीन संतान थे जिसमें से योगेश यादव अपने माता-पिता की बड़ी संतान थे जबकि दूसरा 14 वर्षीय कुलदीप साहू पिता चंद्रशेखर साहू गंभीर रूप से घायल हो गया, और कुलदीप साहू ग्राम हरदी तखतपुर से अपने मामा के यहां गर्मी की छुट्टी मनाने आया था,मिली जानकारी के अनुसार शनिवार लगभग 3:00 बजे करीब गांव में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई इसी दौरान योगेश और कुलदीप आम पेड़ के पास आम खाने गए थे तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशी बिजली गिर गई जिसने दोनों बच्चे को अपने चपेट में ले लिया आकाशी बिजली इतनी भयानक थी कि योगेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुलदीप बुरी तरह झुलस गया ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया जहां उनका इलाज जारी है

Exit mobile version