Site icon Grand Gumber News

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में जबरदस्त उत्साह, कार्यकर्ता सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों ने इस बार 400 पार के नारे लगाए।

मोदी की गारंटी और महतारी वंदन योजना की चारो ओर तारीफ हो रही हैं। भाजपा की आगामी जीत से कांग्रेस पार्टी में निराशा साफ दिखाई दे रही हैं, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी इस मायूसी की झलक हैं। जनसंपर्क ,बूथ स्तर पर बैठकों से लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों, कार्यकर्ताओं की भीड़ भाजपा प्रत्याशी के प्रति विश्वास को दिखाता हैं।

आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है, जनता से लेकर कार्यकर्ताओं तक में जीत के प्रति उत्साह दिख रहा है। पदाअधिकारी, कार्यकर्ताओं में मोदी की गैरंटी और अब की बार 400 पार के नारे सिर चढ़ कर बोल रहे है। इस बार लोकसभा सीट ज्यादा से ज्यादा भाजपा की झोली में जाता दिख रहा है।बिलासपुर के पूर्व सांसद और उप मुख्य मंत्री अरुण साव का साफ कहना है कि मोदी सरकार द्वारा किए गए काम दिख रहे है और इस बार 400 पार के नारे को हमें पूरा करके दिखाना हैं।

भारतीय जनता पार्टी के किसी भी आयोजन कार्यक्रम में लोगों का जबरजस्त उत्साह दिखाई दे रहा हैं। महतारी वंदन योजना ने तो प्रदेश की महिलाओं के उत्साह को पंख लगा दिया है। छोटी-छोटी जरुरतों को योजना से मिली राशि से पूरी कर रही हैं। माताएं बहने सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रतिमाह ₹1000 की राशि को सम्मान बता रही है। भाजपा नेत्री हर्षिता पांडे ने बताया कि यह महिलाओं की जीत है। जिस राज्य में महिलाओं का सम्मान होता है वह राज्य विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा और वही मोदी सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया। वही जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस बार भी अब की बार मोदी सरकार का नारा बुलंद रहेगा।

सरकार के काम को लेकर संगठन के पदाधिकारी से लेकर समाज सेवक भी इस बार लोकसभा में भाजपा के जबरदस्त जीत की संभावना जता रहे हैं। उनका कहना है कि जनहित के लगातार काम को जनता देख रही है। भाजपा के कार्यक्रम में बढ़ती भीड़ बता रही है कि जनता का विश्वास मोदी और साय सरकार पर बढा है।

सभी छह विधानसभाओ में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों की जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। यहां जनता स्वमेव अपने नेता को देखने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बेलतरा विधानसभा में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार 400 पार का जो नारा है उसमें छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक योगदान रहेगा।

Exit mobile version