Site icon Grand Gumber News

आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन करते डीपी लॉ कॉलेज के छात्र, शुक्रवार को अशोकनगर के गुरु बिहार के एक भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और आचार संहिता लग चुकी है, शहर में 144 धारा लागू है। इसके तहत चार से अधिक व्यक्ति एक जगह इकट्ठे नहीं हो सकते और ना ही डीजे बैंड बिना अनुमति से बजाया जा सकता है। वही अशोकनगर के डीपी लॉ कॉलेज में इसका खुला उल्लंघन हो रहा है। शुक्रवार को डीपी लॉ कॉलेज के छात्रों ने अशोकनगर के गुरु बिहार के एक भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

इसमें डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में नाचते नजर आए ,जब छात्रों से पूछा गया कि किसकी अनुमति से यह आयोजन किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कॉलेज प्रशासन से अनुमति ली गई है। वही इस कार्यक्रम में कॉलेज के स्टाफ भी मौजूद रहेगें। इस प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है, कानून के छात्र ही जब कानून का उल्लंघन करेंगे तो छात्रों को क्या शिक्षा मिलेगी। वही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के निरीक्षण पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। इतना बड़ा और भव्य आयोजन के बावजूद भी प्रशासन इस ओर कोई एक्शन नहीं ले रहा है जो समझ से परे है।

Exit mobile version