Site icon Grand Gumber News

आचार संहिता: निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तत्काल बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली।

85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए घर में ही मतदान की सुविधा होगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तत्काल बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली उन्होंने आदर्श आचार संहिता की जानकारी देकर उन्हें पालन करने और करवाने के निर्देश दिए।कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है जो की 6 जून 2024 तक प्रभावशाली रहेगी।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान करने का प्रयास रहेगा, सभी मतदाता वोट देने आए उनकी सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम केन्द्रों में कराए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शहरी मतदाता का रुझान कम होता है मतदान के दिन वे छुट्टी मनाते हैं और घरों से बाहर नहीं निकलते, ऐसे मतदाताओं के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप चलाया जा रहा है. ताकि वे भी एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और मतदान में शामिल हो।

उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए घर में ही मतदान की सुविधा होगी, आवेदन करने पर उन्हें यह सुविधा दी जाएगी साथ ही 40 फीसदी से ऊपर के दिव्यांग के लिए भी यह सुविधा मिलेगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह निगम आयुक्त अमित कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version