Site icon Grand Gumber News

आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम के अतिक्रमण शाखा अमला द्वारा शहर में संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत बैनर पोस्टर हटाया गया।

आचार संहिता लागू होते ही लगभग 400 बैनर पोस्टर जप्त किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम के अतिक्रमण शाखा अमला द्वारा शहर में घूम-घूम कर संपत्ति विरूपण अधिनियम अंतर्गत बैनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही की गई। आचार संहिता लागू होते ही लगभग 400 बैनर पोस्टर जप्त किए गए हैं।लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गया है, इसके साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से संपत्ति विरूपण अधिनियम अंतर्गत बैनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई है। नगर निगम अतिक्रमण शाखा की टीम द्वारा घूम-घूम कर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

शहर के नेहरू चौक ,मंगला चौक, गांधी चौक, व्यापार विहार ,रजकिशोर नगर, सरकंडा, कोनी, सकरी, आदि क्षेत्रों में टीम द्वारा कार्यवाही की गई है। इस दौरान चौक चौराहों पर स्ट्रीट पोल एवं पेड़ों भवनों पर लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड बैनर पोस्टर निकाल कर जब्त की गई है, यह कार्यवाही भी आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version