Site icon Grand Gumber News

आजादी के अमृतकाल को धूमधाम से मनाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी, 11 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने की है योजना।

आजादी के अमृतकाल को धूमधाम से मनाने भारतीय जनता पार्टी तैयारी में जुट गया है इसके लिए 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के जरिए लोगों को तिरंगा से जोड़ने प्रयास करेगी, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और घर-घर तिरंगा फहराने सभी कार्यकर्ताओ को जुट जाने को कहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने युवा मोर्चा के नेतृत्व में विधानसभा स्तर पर 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा आयोजित करने का निर्देश दिया है। भाजपा कार्यसमिति के अनुसार 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा और स्मारकों के पास स्वच्छता अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाना है। भाजपा पदाधिकारियो का कहना है कि लोगों के अंदर देशभक्ति जगाने और तिरंगा से जोड़ने यह अभियान चलाया जा रहा है। यह जन-जन का अभियान है इससे देशभक्ति की भावना बढ़ेगी।

Exit mobile version