Site icon Grand Gumber News

आज बिलासपुर के रमतला में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय परिसर का विकास विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा निरीक्षण।

बिलासपुर, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज बिलासपुर के रमतला में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने 12 वीं उत्तीर्ण होने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। श्री बोरा ने इन बच्चों को एकलव्य की तरह ध्यान केन्द्रित कर संपूर्ण ताकत के साथ अपने लक्ष्य पर निशाना साधने के लिए प्रेरित किया। उनकी दिक्कते और जरूरतों के बारे में भी जानकारी लेकर उन्हें पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। पढ़ाई कर रहे बच्चों की मांग पर आचार संहिता के बाद झण्डा फहराने के लिए चबूूतरा, सायकिल स्टेण्ड एवं एक बड़ा फ्रीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि प्रयास आवासीय विद्यालय में इस साल 439 बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। नक्सल हिंसा प्रभावित जिलों के गरीब बच्चों को रखकर यहां पढ़ाई एवं खाने -पीने की निःशुल्क सुविधा मुहैया कराई जाती है। फिलहाल कला एवं वाणिज्य संकाय में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक पठन-पाठन की सुविधा है। उन्हें क्लेट, सीए, सीमेट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। श्री बोरा ने प्रयास विद्यालय में कीचन, लाईब्रेरी, कम्पयूटर लैब, टॉयलेट आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई घर की डिजाइन में कुछ सुधारकर रिबिल्डिंग करने के निर्देश दिए। आर्किटेक्ट की सलाह लेकर बच्चों के कमरों को वास्तु के अनुरूप कुछ बदलाव करने को भी कहा है।

Exit mobile version