Site icon Grand Gumber News

आतंकी हमले के विरोध में भारत स्काउट्स और गाइड्स ने निकाला मोमबत्ती मार्च शहीदों को श्रद्धांजलि और शांति-सौहार्द का दिया संदेश

भारत स्काउट्स और गाइड्स, बिलासपुर जिला संघ एसईसीआर बिलासपुर द्वारा एक शांतिपूर्ण मोमबत्ती मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ।रैली शाम 7 बजे जिला मुख्यालय से प्रारंभ होकर रैली केंद्रीय विद्यालय होते हुए तितली चौक तक गई और पुनः जिला मुख्यालय पर समाप्त हुई।इस आयोजन का नेतृत्व सीनियर डीसीएम एवं जिला आयुक्त स्काउट अनुराग कुमार सिंह तथा जिला आयुक्त गाइड नेहा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिलीप कुमार स्वाइन और जिला संगठन आयुक्त गाइड जी ज्योति देव ने मोर्चा संभाला। प्रतिभागियों ने मोमबत्तियां जलाकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और देश में शांति एवं प्रेम के संदेश को प्रसारित किया।यह कार्यक्रम न केवल शहीदों को सम्मान देने का अवसर बना, बल्कि राष्ट्रीय एकता, प्रेम और अहिंसा के मूल्यों को और भी सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया गया। स्काउट्स और गाइड्स ने अपने शांतिपूर्ण प्रदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाया।

Exit mobile version