Site icon Grand Gumber News

आदर्श नौ युवा नौ दुर्गा उत्सव समिति ने नवरात्रि पर कराया विशेष आयोजन विधायक धरमलाल कौशिक ने लिया माता रानी का आशीर्वाद, क्षेत्र के विकास की कामना

आदर्श नौ युवा नौ दुर्गा उत्सव समिति शंकर नगर नगर की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं, भक्तों और शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।सोमवार को सप्तमी के दिन समिति के सभी सदस्य और उपस्थित नागरिकों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और सामूहिक भोजन में हिस्सा लिया।समिति के सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित किया कि विधायक धरमलाल कौशिक ने समय निकालकर माता रानी के पूजन और दर्शन में शामिल होकर आशीर्वाद प्रदान किया।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी का आशीर्वाद सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे। उन्होंने यह भी आशा जताई कि माता जी का निरंतर आशीर्वाद क्षेत्र, जिला और प्रदेश के विकास में मार्गदर्शक बने।

Exit mobile version