Site icon Grand Gumber News

आदिवासी विकास को नई रफ्तार, बजट 50 से बढ़ाकर 75 करोड़,कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की पहली बैठक, शिक्षा-खेल-पर्यटन को मिली सौगात…

कोरबा :- कोरबा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक हुई। सीएम ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी।बैठक में प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ करने की घोषणा की गई। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।मुख्यमंत्री ने कोरबा में बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर, विशेष पिछड़ी जनजातियों के खिलाड़ियों के लिए खेल परिसर और विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय बनाने की घोषणा की। सुनालिया पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ और बुका-सतरेंगा पर्यटन प्रोजेक्ट को गति देने के निर्देश भी दिए।सीएम ने कहा कि 2015 से पहले की 115 अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 2,800 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इनके पूरा होने से 76 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

Exit mobile version