Site icon Grand Gumber News

आदि कर्मयोगी अभियान शुभारंभ खारुन मईया महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड्डू प्रयास विद्यालय से आदि सेवा पखवाड़ा शुरू किया और 8370 विद्यार्थियों को 6.2 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति व भोजन सहायता राशि जारी की। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण किया और बैगा जनजाति के बच्चों संग भोजन किया।

शाम को वे महादेव घाट पहुँचे, जहाँ खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री ने नदियों की आरती को आस्था व संरक्षण का प्रतीक बताते हुए समय-समय पर आयोजन की अपील की और प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

Exit mobile version