Site icon Grand Gumber News

आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही1 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गाॅंजा सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

थाना रतनपुर
अपराध क्रमांक – 57/2024 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट।
आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही
01 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गाॅंजा सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
जप्त मशरूका – 01 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमती 13000 रूपये, नगदी रकम 210 रूपये ।
गिरफ्तार आरोपी- लवकुमार साहू पिता धनीराम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी बगदेवा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।
–00–
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं इसी कड़ी में दिनांक 20/01/2024 के मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति खण्डोबा मंदिर रतनपुर की ओर से पैदल बेलतरा की ओर अवैध रूप से मादक पदार्थ गाँजा लेकर आ रहा है, कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के द्वारा टीम गठित कर रतनपुर-नवापारा बाईपास मेनरोड नवापारा चैक के पास रेड कार्यवाही करने पर उक्त संदेही व्यक्ति के पास से मादक पदार्थ गाँजा 01 किलो 300 ग्राम कीमती करीबन 13000 रूपये को बिक्री हेतू ले जाते मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम लवकुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी बगदेवा बताया। जिसके द्वारा मादक पदार्थ गाँजा रखने व परिवहन करने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट की विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर थाना प्रभारी थाना रतनपुर, सउनि मेलाराम कठौतिया, आर. दीपक मरावी, कीर्ति पैकरा, बसंत मानिकपुरी, नंदकुमार यादव, विजेन्द्र सिंह, दीपक श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version