35 C
Bilāspur
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

आमजनों के लिए सकारात्मक संदेश: छत्तीसगढ़ के ‘स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बड़े पिताजी’ को उपचार हेतु बिलासपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बड़े पिताजी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।चिरमिरी रतनपुर खड़गंवा निवासी 80 वर्षीय बद्री प्रसाद जायसवाल ने जी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि वे लंबे समय से कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे है। इसके निराकरण के लिए वे पूर्व में बिलासपुर शहर के ही निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा चुके हैं। जहां से उन्हें राहत नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने भतीजे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को दी। उन्होंने अपने बड़े पिताजी से आपसी विचार विमर्श करते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वर्तमान में बद्री प्रसाद जायसवाल का जिला अस्पताल के आईसीयू में गहन उपचार चल रहा है।

गौरतलब हो कि यह अपने आप में एक बड़ी बात है कि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री होते हुए भी उन्होंने प्रदेश के बड़े-बड़े निजी और शासकीय अस्पतालों को छोड़कर बिलासपुर के जिला अस्पताल को अपने इलाज के लिए चुना है। जिस तरह से आज के समय में लोग शासकीय अस्पतालों को छोड़कर निजी अस्पतालों पर भरोसा जताते हैं यह आम जनों के लिए भी एक अच्छा संदेश है। जिला अस्पताल से जानकारी मिली कि जिला अस्पताल के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय मिश्रा के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है, वहीं प्रशासनिक अफसरों के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री भी खुद इलाज संबंधित जानकारी लेकर मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles