Site icon Grand Gumber News

आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर कलेक्टर नाराज,मौसमी बीमारियों पर सतर्कता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मस्तुरी ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड बनाने की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और सभी पात्र हितग्राहियों के कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे, साथ ही व्यय वंदन कार्ड को भी प्राथमिकता देने को कहा।कलेक्टर ने डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों को लेकर अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने बच्चों के सुपोषण के लिए पोठ लईका अभियान को गति देने, हर शुक्रवार आंगनबाड़ी में पालक चौपाल आयोजित करने और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए।

उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर बल दिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीपत तहसील कार्यालय, पीएचसी और निर्माणाधीन भवन का दौरा किया। उन्होंने राजस्व अभिलेखों की स्थिति, नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की और आम लोगों से सीधे संवाद कर समस्याएं जानीं। वहीं, पीएचसी में रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी और महीने में 60 से 70 डिलीवरी की जानकारी मिलने पर उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version