Site icon Grand Gumber News

आय से अधिक संपत्ति,टैक्स चोरीऔर मनीलांड्रिंग की शिकायत परआयकर ने मारा छापा…सत्या पावर के ठिकानों पर हो रही कार्रवाई..

बिलासपुर / केन्द्रीय आयकर की टीम ने आय से अधिक संपत्ति, टैक्स चोरी समेत मनीलांड्रिंग की शिकायत पर आज तड़के सत्या पावर के ठिकानों पर धावा बोला है। भारी भरकम टीम के साथ सत्या पावर के ठिकानों पर आयकर की टीम जांच पड़ताल कर रही है। बीस से अधिक गाड़ियों में सवार होकर केन्द्रीय टीम तड़के बिलासपुर पहुंची। जहां एक साथ हंसा विहार स्थित सत्या पावर मालिकों के घर, कार्यालय और रतनपुर स्थित फैक्ट्री पहुंचे। सत्या पावर के मालिकों का नाम राम अवतार अग्रवाल, पवन अग्रवाल और बजरंग अग्रवाल है।

इनपर टैक्स चोरी के साथ मनीलांड्रिंग करने का आरोप है। सत्या पावर कम्पनी सड़क निर्माण के साथ ही कोल बेनिफिकेशन के अलावा स्टील निर्माण और उर्जा निर्माण का भी काम करता है। करीब दो साल पहले भी आयकर की टीम ने धावा बोला था। संचालकों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साथ ही टैक्स चोरी करने की शिकायत है। केन्द्रीय आयकर की टीम बन्द कमरे में जांच पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version