Site icon Grand Gumber News

आरक्षक ने पद का किया गलत इस्तेमाल,धोखाधड़ी में गिरफ्तार फर्जी आईडी बनाकर की वसूली, सेवा से किया गया बर्खास्त

सिटी कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर मामले में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ आरक्षक हेमंत नायक को गिरफ्तार किया है। आरक्षक पर आरोप है कि बलौदाबाजार-भाटापारा में पदस्थापना के दौरान उसने अकाउंट फ्रीज-डीफ्रीज कराने के नाम पर कई लोगों से अवैध वसूली की। पुलिस जांच में सामने आया कि वह फर्जी आईडी बनाकर यह धोखाधड़ी कर रहा था।प्रकरण की शिकायत बीते 3 जुलाई को प्राप्त हुई थी, जिस पर जांच के बाद धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आईटी एक्ट की धाराओं में सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई और उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही।

Exit mobile version